फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमाना के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते निरमाना के ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
निरमाना के ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के गांव निरमाना के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के नाम ज्ञापन देकर बिजली की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भूपेंद्र आर्य के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने ज्ञापन में अवगत कराया कि गांव में दलित बस्ती विद्युत निगम की ओर से केबिल वाली बनाई जा रही है, लेकिन जो मैन रास्ते से गलियां हैं उनमें यह लाइन नहीं बनाई जा रही है। खंभों की दूरी 30 से 35 मीटर के आसपास है। कनेक्शन धारकों के मीटर काफी दूर हैं। उनकी इतनी दूरी की जाए जिसके लिए बस्ती में लाइन का निर्माण कार्य किया जाए, जिससे कि दलित बस्ती के उपभोक्ताओं को भी सुचारु रूप से बिजली मिल सके। ग्राम पंचायत में जो मीटर लगाए गए हैं वह मीटर खराब एवं गलत रीडिंग देते हैं। आगामी दिनों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने वाली है, ऐसे में बिजली नहीं मिलने से परीक्षार्थी परेशान है। डीएम के नाम दिए ज्ञापन में समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें