फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिसौली ने दिखाईं एकजुटता, बाजार बंद, गलियों में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ हुई घटना पर किसान-मजदूरों में आक्रोश है। शनिवार को इस मुद्दे पर मुजफ्फरनगर में किसान मजूदर पंचायत के एलान के बाद सिसौली के व्यापारियों ने भी बाजार बंद कर दिया। कस्बे ने एकजुटता दिखाई।
व्यापारियों ने पूर्णत: प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया। बाजार बंदी की खबर लगने पर आसपास गांवों के लोग कस्बे में खरीदारी करने नहीं पहुंचे। बाजार सुनसान और गलियों में सन्नाटा रहा। यहां फल और सब्जी की दुकानें नहीं खुली। इमरजेंसी सेवाओं के लिए कुछ मेडिकल स्टोर खुले। क्षेत्र के मौअज्जिज लोगों ने शुक्रवार को टाउन हॉल की जन आक्रोश रैली में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ हुए दुर्व्यवहास्को निंदनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को साजिश में शामिल लोगों का पता लगाना चाहिए। व्यापारी मनोज कुमार, विपिन, राकेश मित्तल, योगेन्द्र मित्तल, बालेश्वर मित्तल, ललित सिंघल ने भाकियू प्रवक्ता के साथ हुए व्यवहार की कठोर शब्दों में भर्त्सना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें