फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बारिश में छत गिरने से घेर मालिक व मवेशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के दौरान बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला में रात के समय एक कच्चे घेर की छत गिर गई। मलबे में दबने से मकान मालिक तसव्वर (30) और एक मवेशी की मौत हो गई। हादसे में तीन मवेशी घायल हो गए। एसडीएम बुढ़ाना ने परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी तसव्वर शुक्रवार की रात में खेतों के पास बने अपने घेर में पशुओं को चारा डालने गया था। इसी बीच बारिश के चलते उसके कच्चे घेर की छत भरभराकर गिर गई। छत का मलबा तसव्वर और वहां बंधी भैंसों के ऊपर गिर गया। ग्रामीणों ने आननफानन में मलबे को हटाना शुरु कर दिया। मलबे के नीचे दबे तसव्वर और तीनों भैंस और छोटे मवेशी को बाहर निकाला गया। तसव्वर व छोटे मवेशी की मौत हो गई। घटना की सूचना गांव जौला के पूर्व प्रधान साजिद ने पुलिस को दी। एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती, बुढ़ाना कोतवाल आनंद देव मिश्र, तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें