फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी ने किया दारुल उलूम का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। विधानसभा चुनाव में सहारनपुर नगर व देहात के प्रेक्षक बनाए गए आईएएस अधिकारी एस. मुरगन ने शनिवार को इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के मोहतमिम से मुलाकात की। साथ ही यहां दी जानी वाली तालीम के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस एस. मुरगन शाम करीब चार बजे दारुल उलूम पहुंचे। यहां उन्होंने अहतमाम (मोहतमिम कार्यालय) में मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की। इस दौरान मोहतमिम ने उन्होंने संस्था के इतिहास की जानकारी दी तथा यहां छात्रों को दी जानी वाली तालीम और उनके रहन सहन के संबंध में विस्तार से बताया। इसके उपरांत एस. मुरगन लाइब्रेरी पहुंचे। जहां उन्होंने ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और उनके संबंध में जानकारी हासिल की। वह एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया व निर्माणाधीन लाइब्रेरी को भी देखने पहुंचे। जिसे देख उन्होंने जमकर प्रशंसा की। इस दौरान संस्था के जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें