फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूतन वर्ष 2017 का जोरदार स्वागत, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सभी का मनमोहा 

Mon, 02 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम कलर्स गुडबाय-2016 व वेलकम-2017 में रविवार को नव वर्ष 2017 का आगाज शानदार रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि डीजीएम पीएनबी राजेंद्र सिंह राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू हुए। राकेश व पूजा ने माइकल जेक्सन का डांस प्रस्तुत किया। जिम्नास्टिक डांस ग्रुप के बच्चों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। शेडो ग्रुप ने गणपति बप्पा मौरेया गीत पर तिरंगा लहराकर दर्शकों में जोश भरा। ललित कला की छात्राओं के डांस की शानदार प्रस्तुति रही। मिले सुर मेरा तुम्हारा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर संपूर्ण भारत के दर्शन कराये।

विशिष्ट अतिथि रमा नागर ने  भी गीत सुनाया। सोनू कुमार ने अभिनेता परेशरावल का अभिनय किया। होम साइंस की छात्राओं ने नृत्य नाटिका के माध्यम से मां दुर्गा का रूप धारण कर महीषासुर का वध कर दर्शकों को बताया कि अंत में बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। 
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में नम्रता त्यागी व पल्विंदर ने रहे। चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने विजेताओं को सम्मानित किया। ग्रुप डांस बीसीए के अक्षय ग्रुप को प्रथम, ललित कला विभाग की प्रिया स्वाति ग्रुप द्वितीय व राशी दिपांशी का ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। शुभम व योगीराज को ड्यूट सिंगिग में प्रथम स्थान व सोलो डांस में मयंक को प्रथम आशीष को द्वितीय व अरमान को तृतीय स्थान मिला।

छात्राओं में मोनिका प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय व ममता को तृतीय स्थान मिला। ड्यूट डांस में पूजा व राकेश को प्रथम, अजय व तरुण को द्वितीय, अक्षरा व अदिती को तृतीय स्थान मिला। सोलो सिंगिग में तन्मय प्रथम, शिव कुमार द्वितीय व रजत को तृतीय स्थान मिला। संचालन निशांत त्यागी, नेहा बेनिवाल, इकरा, शहजाद एवं सोनू ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें