राजकीय इंटर कॉलेज ने अपने शताब्दी वर्ष की शुरुआत नववर्ष से की है। इंजीनियर्स क्लब और कई सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में जीआईसी का शताब्दी दिवस और नववर्ष का उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति देकर अतिथियों को मन मोहा।
जीआईसी, इंजीनियर्स क्लब, मैजिक डांस एकेडमी, डी-अटैक एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष उत्सव तथा जीआईसी का शताब्दी दिवस मनाया गया। डीआईओएस वीपी सिंह और प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि जीआईसी की स्थापना 1917 में हुई थी। जीआईसी ने कई महान व्यक्तित्व पैदा किए हैं। इसके बाद गीता श्याम सत्संग और मानव सेवा, माधव सेना के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठा बिखरी।
बच्चों ने नववर्ष के उत्सव में धमाल मचाया। भूमि द्विवेदी, शिशिर गोयल, विभू गाबा, व्योम अरोरा, संयम भाटिया, रितिक, हर्षित आदि नृत्य और गायन पर प्रस्तुति दी। इसके बाद इंजीनियर अवधेश गुप्ता अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब बच्चों, महिलाओं तथा विधवा महिला के परिवारों को खाद्यान सामग्री और कंबल, गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
पॉवर ग्रिड के महाप्रबंधक एलआर बंसल, डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह, एआरएम बीपी अग्रवाल, एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार बंसल, एचएच सिंह, राकेश कुमार शर्मा आदि ने कलाकारों और बच्चों को सम्मनित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष इंजीनियर अरूण नीखरा व संचालन बंसल गोयल व राजीव गोयल ने किया।
जीआईसी के प्रधानाचार्य अनूप सिंह, उप प्रधानाचार्य रमेशचंद शर्मा, राजीव मोहन, नरेंद्र शर्मा, आदर्श सिंघल, मनोज दीक्षित, धर्मेंद्र मोहन, शैलव कुमार, एएस खान, राजकुमार तायल, धीर सिंह, मनीषा गोयल, आरसी गुप्ता, रितेश गोयल, अखिल, आईई कुरैशी, अफसर अहमद सिद्दीकी, अजय बर्मन आदि मौजूद रहे।