फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी लापरवाही: मंत्री के सामने हुआ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, एसएसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Wed, 27 Jan 2021 01:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ध्वजारोहण करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने ही ऐसा हुआ। 

विज्ञापन


बताया गया कि मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने जब ध्वजारोहण करने के लिए रस्सी पकड़ी तो तभी अचानक ध्वज बिना खुले ही नीचे गिर गया। इस दौरान सभी अधिकारी भी मौजूद थे। राज्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी से जांच कराने को कहा। पुलिसकर्मियों ने दोबारा से ध्वज को लगाया। इसके बाद राज्य मंत्री ने ध्वजारोहण किया। 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह ध्वज लगाने वाले पुलिसकर्मी की लापरवाही है। अधिकारियों को भी ध्वजारोहण से पहले उसे चेक करना चाहिए था। इस संबंध में एसएसपी को जांच कराने को कहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर जिला कारागार में बंदी की मौत, मचा हड़कंप, पुलिस अधिकारियों ने कही ये बात
विज्ञापन


उधर, एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि यह लापरवाही हुई है, इसकी जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है, जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी। एसएससी ने बताया कि एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी को इसकी जांच सौंपी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें