फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिसौली में हुआ नसीरपुर के विवाद का फैसला, ना तुम जीते...ना हम हारे

विज्ञापन
सिसौली में आयोजित पंचायत में बोलते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत : संवाद
विज्ञापन
सिसौली/तितावी। नसीरपुर गांव के विवाद को सुलझाने के लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आवास पर हुई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने 14 मार्च की पंचायत स्थगित कर दी है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि फैसले में किसी की जीत-हार नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद हरेंद्र मलिक, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह, थांबेदार रविंद्र मलिक, ओमप्रकाश कश्यप, दुष्यंत कश्यप, सीमा कश्यप, किसान मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष अनु मलिक समेत सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी।
दोनों पक्षों ने पंचायत के फैसले पर सहमति जताई और भविष्य में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही। दोनों पक्षों की ओर से लिखित में भी समझौता पंचायत को दे दिया गया।
विज्ञापन

पंचायत के फैसले से एसएसपी संजय वर्मा को भी अवगत कराया गया। इस मौके पर मास्टर ओमपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण पाल, रविंद्र, अभिनव, गौरव टिकैत, खाप चाैधरी राकेश कश्यप और फूल सिंह मौजूद रहे।
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि रंजिशों को भूलना होगा। समाज और पंचायत की बात को माननी चाहिए। कहा कि रंजिश से नुकसान हो रहा है। कहा कि हिंदू के लिए समाज का फैसला चारों धाम की यात्रा के समान और मुसलमान के लिए हज यात्रा के बराबर होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें