फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नगर पालिका कराएगी 18.80 लाख की लागत से नाला निर्माण

Sun, 20 Jul 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर पालिका की ओर से 18.80 लाख की लागत से 95 मीटर नाला निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पालिका की ओर से ठेकेदार को टेंडर दिया गया है। निर्माण से कई मोहल्ले के लोगों की जलभराव समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

जानसठ रोड जैन मंडी से होकर जीटी रोड के नाले में मिलने वाले नाले की सफाई न होने से जलभराव के हालात उत्पन्न हो जाते थे। जिस कारण बारिश होने पर जैन मंडी, रेलवे रोड, जानसठ रोड, अशोका मार्किट, दीपचंद मंडी, राजाराम मंडी आदि में जलभराव हो जाता है।
जलभराव से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाला कच्चा तथा संकरा होने के कारण इसकी सफाई भी नहीं होती है। नगर पालिका की ओर से 18.80 लाख की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। नाला निर्माण से उक्त मोहल्ले के लोगों के साथ आमजन को भी जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ राजीव कुमार ने बताया कि नाला निर्माण का प्रस्ताव डीएम को भेजा गया था। 15 वें वित्त से 95 मीटर आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसमें दोनों ओर पटरी का भी निर्माण होगा। इससे नाले की सफाई कराने में कोई परेशानी नहीं होगी। फिलहाल नाला कच्चा है। इस कारण पानी की निकासी ठीक प्रकार से नहीं होती है। शीघ्र ही नाला निर्माण का कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें