फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मृतक का पालिका ने कागजों में करा दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के मामले में नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। सामने आया है कि पांच वर्ष पूर्व आवेदन करने पर मृत्यु प्रमाणपत्र के स्थान पर जन्म प्रमाणपत्र बनाकर दे दिया गया था। इसकी जानकारी परिजनों को उस समय नहीं हुई। आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणपत्र की प्रति दस्तावेजों के साथ लगाई गई तो पालिका की लापरवाही उजागर हुई। शिकायत पर पालिका की ओर से तुरंत गलती सुधारते हुए महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर दे दिया गया।
विज्ञापन

किदवई नगर निवासी खुर्शीदा की नौ अगस्त 2012 को मृत्यु हो गई थी। परिवार की ओर से मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर पालिका में आवेदन किया गया। लेकिन कथित तौर पर पांच अगस्त 2021 को मृत्यु प्रमाणपत्र के स्थान पर जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया।
परिवार को भी इसकी जानकारी नहीं हो सकी और प्रमाणपत्र उनके पास ही रहा। करीब पांच साल बाद 26 अगस्त को परिवार को उस समय नगर पालिका की गलती का पता चला, जब एक जरूरी काम के लिए मृत्यु प्रमाणपत्र लगाया गया। दस्तावेज देखने पर पता चला कि मृतक के नाम पर मृत्यु प्रमाणपत्र के बजाय जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इसके बाद परिवार के लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


पांच साल तक पालिका के रिकॉर्ड में बनी रही बड़ी गलती
इस मामले ने नगर पालिका में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक व्यक्ति की 2012 में मृत्यु होने के बावजूद उसके नाम पर 2021 में जन्म प्रमाणपत्र जारी होना रिकॉर्ड की जांच और प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में गंभीर चूक की ओर इशारा करता है। सवाल भी उठता है कि प्रमाणपत्र जारी करने से पहले संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किस स्तर पर किया गया। परिजन इरशाद का कहना है कि यदि उन्हें समय रहते इस गलती की जानकारी हो जाती तो उन्हें वर्षों बाद परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
वर्जन-
पांच वर्ष पुराना मामला बताया जा रहा है। उसका रिकॉर्ड निकलवाकर चेक किया जाएगा। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें