फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो दुकानों की नीलामी से पालिका ने कमाए 46.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ने दो दुकानों की नीलामी से 46.50 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया है। नई मंडी के गऊशाला रोड पर निर्मित कराई गई दुकानों की नीलामी मंगलवार को पूर्ण हो गई। नीलामी कई महीनों से लटकी हुई थी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यवाहक कर अधीक्षक पारुल यादव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इसमें पारुल यादव के अलावा लेखाकार प्रीति रानी, एई जलकल सुनील कुमार और जेई निर्माण कपिल कुमार कमेटी में शामिल रहे। पालिका सभाकक्ष में मंगलवार को कमेटी के समक्ष छह बोलीदाताओं ने कर विभाग में अपना आवेदन दिया था। इन दुकानों में भूतल की दुकान के लिए पालिका ने बोली राशि 17 लाख रुपये और प्रथम तल की दुकान के लिए 10 लाख रुपये तय की थी।
कार्यवाहक कर अधीक्षक ने बताया कि दोनों दुकानों का आवंटन बोलीदाता गौरव मित्तल के नाम सर्वोच्च बोली राशि के आधार पर किया गया है। भूतल की दुकान 28.50 लाख और प्रथम तल की दुकान 18 लाख रुपये की बोली पर आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें