फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पटरी पर लूट करने वाले बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। गंगनहर पटरी पर बाइक सवार से हुई लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल व नगदी बरामद कर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के गांव अलमावाला निवासी प्रतीक कुमार भगवान पुर उत्तराखंड में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 27 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह बाइक से गांव लौट रहा था। गांव धमात के पास गंगनहर पटरी पर बदमाशों ने उसे लूट लिया था। पुलिस ने शनिवार रात एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने लूट की घटना को स्वीकार करते हुए पुलिस को अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए थे। पुलिस ने रविवार रात दबिश देकर एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, कुछ नकदी बरामद कर लूट की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बाल अपचारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दो अन्य बदमाशों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें