फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटी, चालक को पेड़ से बांधा

विज्ञापन
रतनपुरी क्षेत्र में लूट का शिकार रिक्शा चालक। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटी, चालक को पेड़ से बांधा
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव फुलत-खतौली मार्ग पर बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए चालक से ई-रिक्शा से लूट ली। बदमाश चालक को गन्ने के खेत में पेड़ से बांधकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को रिक्शा सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
खतौली के मोहल्ला नई आबादी निवासी समद पुत्र रहीसुदीन ई-रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाता है। उसके पिता की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद चालक समद खतौली में बुढ़ाना मोड़ पर सवारी की इंतजार कर रहा था, तभी वहां पांच युवक आए। जिनमें से दो बाइक पर सवार थे, जबकि तीन पैदल थे। उन लोगों ने समद से गंगनहर तक चलने के लिए ई रिक्शा बुक किया। इसके बाद उनमें से तीन बदमाश रिक्शा में बैठे और दो बाइक पर चलते रहे। गंगनहर के पास जाकर इन बदमाशों ने चालक से फुलत मार्ग पर थोड़ा और आगे छोड़ने के लिए कहा। जब समद रिक्शा लेकर फुलत मार्ग पर पहुंचा, तभी सुनसान सड़क देखकर रिक्शा सवार बदमाश ने चालक को तमंचे से आतंकित करते हुए सड़क से अंदर गन्ने के खेत में ले गए। जबकि बाइक सवार दोनों बदमाश बाहर सड़क पर ही खड़े रहे। तीनों बदमाशों ने चालक को पॉपुलर के पेड़ से बांधकर जमकर मारपीट की। इसके बाद तीनों बदमाशों ने चालक को उसके गमछे की सहायता से पॉपुलर के पेड़ से बांध दिया और उसकी रिक्शा लूटकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधन मुक्त होकर चालक बाहर आया और उसने वहां अमरूद के बाग में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। बाग स्वामी ने इसकी सूचना रायपुर नंगली के ग्रामीणों को फोन पर सूचना दी। सूचना पर रायपुर नंगली के ग्रामीणों ने घेराबंदी करके तीन में से दो बदमाशों को लूटी गई ई रिक्शा सहित दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना रतनपुरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए दोनों बदमाशों को हिरासत में लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने अपने नाम मुस्तकीम पुत्र नसरुद्दीन एवं शौकीन पुत्र फकरुद्दीन, निवासी तालड़ा मोड़ जानसठ बताए। जबकि फरार साथी के संबंध में पुलिस पूछताछ में जुटी है। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा भी बरामद होने की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरि ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने लूट की कई अन्य घटना स्वीकार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें