फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बैंक कर्मी से लूट करने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर तमंचा, लूटी गई रकम और बैंक के कागज बरामद किए हैं।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव खिरवा जलालपुर, थाना सरधना, जनपद मेरठ निवासी बदमाश गुलजार पुत्र जहीर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसने सात अगस्त की दोपहर भलेड़ी के पास स्थित बंधन बैंक की शाखा के कलेक्शन एजेंट अलीपुर खुर्द निवासी परविंदर कुमार से तमंचे के बल पर 60 हजार रुपये की नगदी से भरा बैग और मोबाइल लूट लिया था। वहीं लूट का विरोध करने पर बैंक कर्मचारी को दाहिनी जांघ में गोली मार कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि क्षेत्र के गांव बसायच के पास से बदमाश गुलजार को गिरफ्तार किया गया है, उससे घटना में प्रयुक्त तमंचा, लूटे गए पांच हजार रुपये और बैंक के कागज बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाश को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें