फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

विज्ञापन
मीरापुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार घायल बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मीरापुर। संभलहेड़ा गंगनहर पुल पर दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह थाना पुलिस संभलहेड़ा गंगनहर पटरी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि इसी दौरान संदिग्ध बाइक पर आते युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं गिर गया और पुलिस ने उसे धर दबोचा। सीओ जानसठ शकील अहमद के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश मोहल्ला खालापार निवासी शोबी उर्फ जावेद है, जिसके कब्जे से संदिग्ध बाइक, तमंचा-कारतूस और चोरी का इन्वर्टर बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, चोरी, गोकशी व गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं और वह जनपद शामली के थाना कांधला से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था। घायल बदमाश को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें