चरथावल में भाजपा नेता के भट्ठे पर काम कर रहे प्रेमी युगल की पंचों की सहमति के बाद शादी करा दी गई। दो दिन पूर्व युवक-युवती भट्ठे से फरार हो गए थे। परिजनों के प्रयास से दोनों रविवार को वापस आ गए।
लुहारी खुर्द में भाजपा नेता संजय धीमान र्का इंट भट्ठा है। भट्ठे पर कई महीने से पुरकाजी क्षेत्र के गांव की लड़की गुरमिता और हैबतपुर का लड़का विकास परिवार के साथ पथेर का काम करते हैं। इस दौरान दोनों के प्रेम प्रसंग हो गया।
परिजनों ने लड़की का रिश्ता अन्य जगह तय कर दिया, दो दिन पूर्व प्रेमी युगल घर से फरार हो गया। परिजनों ने दोनों को देवबंद क्षेत्र से पकड़ लिया। रविवार को लड़की की मां के साथ दर्जनों लोग लड़की को लेकर थाने पहुंच गए। वह युवक के खिलाफ लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन लड़की ने इसका विरोध कर दिया।
एसओ शोएब खान को दिए बयान में उसने प्रेमी के साथ जाने की बात दोहराई। लड़की का रवैया देख परिजन भट्ठे पर चले गए। वहां परिजनों और गण्यमान्य लोगों की पंचायत हुई।
दोनों के सजातीय होने के कारण परिजनों की सहमति से मौके पर ही शादी की रस्म पूरी की र्गइं। लड़की का पहले जहां रिश्ता हुआ था, वहां से लड़के पक्ष को बुलाकर रिश्ता खत्म करने पर रजामंदी हो गई। भाजपा नेता संजय ने शादी की बात की पुष्टि की है।