फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पांच धर्म कांटों के ताले तोड़े, दो में चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। रात में चोरों ने कस्बे के पांच धर्म कांटो के ताले तोड़ लिए। दो धर्म कांटों से हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों का पता लगाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


कस्बे के मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित हाजी गुड्डू के रॉयल धर्म कांटा, जहीरा ठेकेदार पटोली के अमन धर्म कांटा, भूरा रूड़कली के राजा धर्म कांटा, बाबू नगला बुजुर्ग के मुस्कान धर्म कांटा और शाह आलम के शिफा धर्म कांटे का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोरों ने बाबू के धर्म कांटे से आठ हजार रूपये, हाजी गुड्डू के कांटे से एक हजार रुपये चोरी कर लिये हैं । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों का पता लगाया जा रहा है। प्रार्थना पत्र मिला है। कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें