मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने गोकश गिरोह के पांच सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। खालापार थाना पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि गहराबाग निवासी इकरार उर्फ कालिया कुरैशी, खालापार लीकड़ा पटटी निवासी शादाब उर्फ चिड़ा व मंशाद उर्फ सोना, रिजवान उर्फ रिज्जू व सिविल लाइन थाने की सैफी कॉलोनी निवासी विसार शातिर गोकश है।
खालापार थाना पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ा था। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को भेजी थी। जिलाधिकारी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विसार व रिजवान जमानत पर है। तीनों अन्य आरोपी जेल में बंद है। एसपी सिटी ने बताया कि शातिर अपराधियों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर रही है।