फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए का फर्जी लेटर भी लगाया था महबूब ने

Sat, 12 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधवा पेंशन के पैसे को गोलमाल करने के लिए घोटाले के मास्टरमाइंड महबूब अली ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी फर्जी लेटर लगाया था। लेटर में छह लाख 84 हजार का भुगतान ठेकेेदारों को करने की बात कही गई थी। ठेकेदार वही तीनों महिला रानी, सीमा और नियामत खान रहीं।
विज्ञापन


जांच की मॉनिटरिंग कर रहे सीडीओ अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि डाक विभाग के रिकार्ड की जांच में कई सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। बीएसए और डीपीओ के पत्र डाकघर में देकर 17 लाख 200 का भुगतान कराया गया। इसमें छह लाख 84 हजार के भुगतान के लिए बीएसए का पत्र लिखा गया और कहा कि ठेकेदारों का यह भुगतान करने की कृपा करें।

इसके अलावा अन्य भुगतान के लिए डीपीओ के पत्र रिकार्ड में मिले हैं। अब इस बात की जांच की जानी है कि डीपीओ ने ही पत्र लिखे हैं या ये सब मास्टरमाइंड महबूब का ही कमाल है। जो भी भुगतान किए गए हैं उन सब में ठेकेदारों को भुगतान किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


इन खातों में गया समस्त पैसा
डाक विभाग के सहारे जो पैसा गया वह सब तीन ही खातों में गया। ये रानी, सीमा और नियामत खान के हैं। इन तीनों महिलाओं के खाते डाक घर में खुले हैं। रानी का खाता नंबर 211949, सीमा का 411950, नियामत का 411951 है। कमाल की बात यह है कि तीनों खाते एक साथ खोले गए और तीनों का खाता नंबर भी क्रमश: एक साथ है।

डीपीओ की तरफ से दी गई दूसरी तहरीर
सिविल लाइन थाने में डीपीओ की तरफ से शुक्रवार की रात घोटाले में एक दूसरी तहरीर भी दी गई। इस तहरीर में डीपीओ एमएल साहू, लिपिक महबूब अली, तीन महिलाओं रानी, सीमा, नियामत खान को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें