फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाल उपवन में शीतल छाया बन जाएगी बेटियों की किलकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बेटियों के जन्म को पर्यावरण से जोड़ने और लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठी पहल की गई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर बाल उपवन विकसित किए जाएंगे। अस्पताल में पहली बेटी के जन्म पर पौधरोपण किया जाएगा। अभिभावक और स्वास्थ्यकर्मी मिलकर पौधे की देखभाल करेंगे। उपवन में छायादार पौधों के जरिए बेटी के जन्म की यादें रहेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देने के लिए सामुदायिक और प्राथमिक केंद्रों के अलावा प्रसव केंद्रों पर बालिका उपवन विकसित करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने शुक्रवार को सीएचसी चरथावल, पीएचसी एवं आरोग्य मंदिर बिरालसी का निरीक्षण किया। ऐसे स्वास्थ्य केंद्र जहां पर प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, वहां नई पहल के लिए निर्देशित किया। जिस भी प्रसव केंद्र पर महिला को प्रथम संतान के रूप में पुत्री का जन्म हो, वहां पर बिटिया के नाम से एक पौधा रोपित किया जाएगा। पहल से समाज में एक नया संदेश जाएगा, जिससे लोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेटी के जन्म को भी उत्सव के रूप में मनाते हुए जीवन में पौधों का महत्व समझेंगे।
सीएमओ ने कहा कि जैसे-जैसे बेटी बड़ी होगी वैसे पौधा भी पेड़ के रूप में बढ़ेगा। बड़ा होने पर बेटी को पेड़ से भावात्मक लगाव रहेगा। जो बेटी के जीवन के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगा। सीएमओ ने अग्निशमन यंत्र, स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, कोल्ड चेन का रखरखाव और औषधियों के रखरखाव की जांच की। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एवं स्टेनो पाकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें