फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साइबर ठग गिरोह का सरगना गिरफ्तार, पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

Mon, 11 Aug 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जाॅब दिलाने के नाम पर एक युवती से एक लाख 45 हजार रुपये ठगने वाले गिरोह के सरगना को जयपुर से गिरफ्तार किया है। साइबर ठग गिरोह के सरगना को सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया। पुलिस तीन आरोेपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
जनपद फलौदी के थाना मतोड़ी के गांव संतोक नगर निवासी राम स्वरूप को खालापार पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी वीना पार्क जयपुर से गिरफ्तार किया। खालापार थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर साइबर ठग है। उसने इलाहाबाद निवासी संजय, रायबरेली निवासी समीर व कानपुर निवासी अंशू यादव के साथ गिरोह बनाया है। खालापार निवासी युवती सादमा नाज से एक लाख 45 हजार रुपये ठगने के मामले में वह वांछित चल रहा था। उसके तीनों साथियों को चार माह पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। राम स्वरूप को अब पकड़ा गया है।
विज्ञापन


-
ऐसे फंसाता था गिरोह-
यह गिरोह शिक्षित युवाओं को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब देने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। सरगना व उसके साथी युवाओं का फंसा कर उनके खातों की डिटेल ले लेते थे। कुछ बेरोजगार लोगों का लालच देकर कुछ रुपये देकर उनसे पासबुक, मोबाइल का सिम ले लेते थे। जिससे वह ठगी करते थे।
एक लाख 45 हजार रुपये ठगने के मामले में खालापार निवासी युवती ने गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ठगी करने में प्रयुक्त दो मोबाइल भी बरामद किए गए। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


यह कराया था मुकदमा दर्ज-
खालापार निवासी सादमा नाज ने सात नवंबर 2024 को खालापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन आया था। विज्ञापन के बारे में बात करने वाले व्यक्ति ने उससे कुछ आनलाइन काम कराया। मुनाफे का पैसा देने के बहाने खाते की डिटेल ली गई। अलग -अलग बार कोड पर एक लाख 45 हजार रुपये जमा कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें