फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छाया हरियाली तीज का उल्लास, मेहंदी के बिखरे रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिलेभर में हरियाली तीज उत्साह के साथ मनाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। वहीं शिक्षण संस्थाओं में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
शहर के आदर्श कॉलोनी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित तीज महोत्सव में सामूहिक खेल प्रतियोगिता हुई। विवाहिताओं ने एक मिनट के गेम में कई इनाम बटोरे। सभी प्रतिभागियों को तीज क्वीन का खिताब देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नेहा सिंघल,मधु, शिवानी, मोनिका, सांची, राखी, रितू और मीना मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शहर के नई मंडी स्थित आशाएं प्रशिक्षण केंद्र पर सदस्यों और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्सव में प्रतिभाग किया। केंद्र के प्रबंधक जितेन्द्र सिंह ने कहा कि तीज हमें अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ती है। इस मौके पर संतोषी गौर, कशिश भाटिया, विशाखा सेन मौजूद रहीं।
एसडी ग्लोबल स्कूल में निदेशक सिद्दार्थ शर्मा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्या साक्षी सिंह ने की। झूला सजाना, मेहंदी, डांस और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौक पर इलमा, दीपाली, अनवी, शिफा, राशी, रिमशा, याशिका ने भाग लिया। इस मौके पर श्वेता, शैलजा, विदुषी, अमिता, सुरेखा, रेखा, प्रीति, पूजा, राधा, विशाखा, गुलनाज, दीप्ति, शिप्रा, हिमांशु, सौरभ, विकास, सुमित का सहयोग रहा।
विज्ञापन


मेहंदी प्रतियोगिता में राशि अव्वल
फोटो समाचार

ककरौली। आरजी पब्लिक स्कूल बेहड़ा सादात में हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या बबीता कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रा राशि ने प्रथम, आकांक्षा व सिदरा ने द्वितीय और यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक रमेश चंद, प्रमोद कुमार, अरविंद कुमार, जतिन, उप प्रधानाचार्य रौनक अली, रेनू, जहीर आलम, पूजा, तनु, संगीता, रूबी, साक्षी और फौजिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें