कुटेसरा में भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्चा के सम्मेलन में मौजूद महिलाएं
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हर वर्ग का हित भाजपा में सुरक्षित : सुदर्शन सिंह
मुजफ्फरनगर, चरथावल। कुटेसरा में भाजपा महिला अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में सुदर्शन सिंह बेदी ने कहा भाजपा में हर वर्ग का हित सुरक्षित है। सरकार पूरे देश में सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखते हुए बिना भेदभाव विकास की योजनाएं लागू कर रही हैं।
बुधवार को कुटेसरा में अल्प संख्यक महिला मोर्चा के सम्मेलन में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश अल्प संख्यक आयोग के सदस्य सुदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा ने अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या फिर किसान सम्मान निधि, हर योजनाओं को हर वर्ग में समान रूप से लागू किया है।
भाजपा नेता मनोज कश्यप ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन तलाक पर कानून बनाया। फ्री राशन वितरण हर योजना में अल्पसंख्यकों के हितों का ध्यान रखा गया। जिला पंचायत सदस्य के पति डॉ. विपिन त्यागी ने कहा कि आजादी के बाद भाजपा ने अल्पसंख्यक महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मौके पर डॉ. समर, मंडल अध्यक्ष विकास आर्य, पूर्व अध्यक्ष अरविंद त्यागी, राजीव पुंडीर भमेला, नकुल उपाध्याय, आयोजक मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा हुसन जहां आदि मौजूद रहे।