फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल की माँ ने किया थाने के बाहर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल की माँ ने किया थाने के बाहर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गांव खेड़की में दो पक्षों में हुए पथराव में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मां ने पूर्व प्रधान पर दबाव बनाकर समझौता कराने का आरोप लगाकर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया, जिसे परिजनों ने बमुश्किल शांत किया।
विज्ञापन

खेड़की में चार दिन पूर्व राहुल के भाई शुभम की शादी थी। जिसमें आए कुछ मेहमान गांव में ही रुके हुए थे। उन्होंने बुधवार रात्रि पड़ोस के एक परिवार में बैठकर शराब पी, जिसे लेकर राहुल का पड़ोसी संजय के परिवार से विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ, जिसमें पड़ोसी संजय व उसकी पत्नी सीमा और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने सीमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी दोनों घायलों का उपचार कराने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के दर्जनों लोग थाने पर जमा हो गए और दबाव बनाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पुलिस ने कोई कार्रवाई किए बिना ही हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को थाने से ही रिहा कर दिया। जिससे नाराज संजय की मां ने पूर्व प्रधान पर दबाव बनाकर समझौता कराने का आरोप लगाकर थाने के बाहर हाइवे पर जमकर हंगामा किया। जिस पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में उसके परिजन बामुश्किल शांत कर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें