पुरकाजी में निरीक्षण करते स्थानीय निकाय प्रभारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रभारी अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। स्थानीय निकाय के प्रभारी अधिकारी उप जिला मजिस्ट्रेट अजय अम्बष्ट ने बृहस्पतिवार को पुरकाजी नगर पंचायत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा पुरकाजी धमात रोड पर बनाई जा रही सड़क पर पहुंचकर, सड़क के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को देखा और जनता से भी संवाद किया। उसके उपरांत गोशाला का निरीक्षण करके अधिशासी अधिकारी मनोज यादव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाद में उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर आवश्यक फाइलों का अवलोकन किया और लॉकडाउन में नगर पंचायत द्वारा सैनिटाइज व्यवस्था की जानकारी ली।