फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साल की सबसे गर्म रात ने उड़ा दी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस साल की यह सबसे गर्म रात रही। लो वोल्टेज और बिजली कट के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर गर्मी के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गर्मी और करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू से लोग बेहाल रहे। दोपहर को बाजारों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। अधिकतर समय लोग घरों में ही रहे। बाहर निकले लोगों ने छायादार स्थानों पर आसरा लिया।
अभी तक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन बुधवार रात का पारा 28.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

बिजली विभाग ने लोगों से मांगा सहयोग
- सभी विद्युत उपकरण एक साथ न चलाएं
- सबमर्सिबल, वाशिंग मशीन एवं अन्य उपकरण का प्रयोग सुबह नौ बजे से पहले करें।
- एसी का तापमान 24 डिग्री पर रखें।
- वायरिंग ठीक रखें और अर्थिंग की भी जांच करा लें।
- सजावट व दिखावट के लिए बिजली खर्च न करें।
-
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 जून तक अवकाश

मुजफ्फरनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर 31 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। अवधि के दौरान तीन से छह वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं बुलाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्धारित समयावधि सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें