फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से अफसरों ने देखी कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर के पास खड़े अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर उमड़ रही भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था और भोलों पर पुष्प वर्षा के लिए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया। अफसरों ने हरिद्वार सीमा से लेकर खतौली में मेरठ जिले की सीमा तक हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था को देखा। शिवचौक सहित कई स्थानों पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।  
विज्ञापन


कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान के साथ डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। हरिद्वार जिले की सीमा से लेकर मेरठ की सीमा तक मार्ग की व्यवस्थाओं को देखा। दिल्ली-देहरादून हाइवे के साथ नहर पटरी मार्ग की व्यवस्था भी देखी। प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर शहर, खतौली तथा पुरकाजी कांवड़ मार्गों का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मंडलायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से कांवड़ यात्रा सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है, जिसके लिए हवाई निरीक्षण भी किया जा रहा है। प्रतिदिन डीएम-एसएसपी कांवड मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था प्राथमिकता है। कांवड़ यात्रा को नौ सुपर जोनल, 16 जोनल, 83 सब जोनल, 80 सेक्टरों में बांटकर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बिजली, चिकित्सा, भोजन, पानी आदि का लगातार ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


डीआईजी शरद सचान ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। नहरों की पटरियों पर भी लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है तथा बोट व गोताखोरों की व्यवस्था भी है। पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल, विशेष पुलिस अधिकारी एवं वालिंटियर्स सुरक्षा का दायित्व निभा रहे है। डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंतदेव तिवारी, एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, एसपी सिटी ओमवीर सिंह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें