फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शासन ने दिए कंपनी बाग में हरे पेड़ काटने की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कंपनी बाग में हरे पेड़ काटकर गायब करने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। वार्ड सभासद राजीव शर्मा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जांच के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत कंपनी बाग में करीब ढाई करोड़ के बजट में विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए थे। इसकी जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था सीएनडीएस सहारनपुर को सौंपी गई थी। सीएनडीएस ने 12 अक्तूबर को कंपनी बाग में निर्माण एवं विकास कार्य शुरू कराए थे। इस दौरान कई फलदार वृक्ष उखाड़ने पर मॉर्निंग वॉकर्स संगठन ने विरोध दर्ज कराया था। वार्ड सभासद राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है। आरोप लगाया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं वाटिका प्रभारी डॉ. अजय कुमार शाही की देखरेख में कंपनी बाग से हरे फलदार वृक्ष काट दिए गए। प्रदेश शासन के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें