फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीएवी में शुरू हुआ समागम, रोवर-रेंजर ने किया मार्च पास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के महाविद्याल कर रहे प्रतिभाग
विज्ञापन

समागम में कुलपति एचएस सिंह रहे मुख्य अतिथि

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के महाविद्यालयों का प्रथम रोवर रेंजर समागम प्रारंभ हुआ। कुलपति एचएस सिंह मुख्य अतिथि रहे। रोवर-रेंजर ने मार्च पास्ट किया।
कुलपति प्रोफेसर एचएच सिंह ने कहा कि छात्र-छात्रा पढ़ाई के साथ स्काउट-गाइड, एनएसएस आदि गतिविधियों से भी जुड़े। इन सबमें में शामिल होने से एक छात्र का सर्वांगीण विकास होता है। उच्च शिक्षा चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉ बीके त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में स्काउट-गाइड होना चाहिए। इससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर लीडर सुषमा सैनी ने कार्यक्रम के बारे में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। कॉलेज समिति अध्यक्ष डॉ एमके बंसल ने कार्यक्रम की सराहना की। विश्वविद्यालय के रोवर-रेंजर कोआर्डिनेटर डॉ मुकेशचंद ने कहा कि यह समागम विश्वविद्यालय में शुरूआत है। हम आगे अधिक अच्छे प्रयास करेंगे। संचालन मयंक शर्मा, भारत भूषण अरोरा ने किया। महेंद्र सिंह त्यागी, शिवकुमार यादव, रेनू गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें