- मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण खर्च करेगा 25 लाख रुपया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड की सीमा समाप्त होते ही जनपद में प्रवेश करने पर यूपी का प्रवेश द्वारा बनाया जाएगा। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण प्रवेश द्वार पर 25 लाख रुपये खर्च करेगा। प्रवेश द्वार को भव्य रूप से तैयार किया जाएगा और इसमें जिले की संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी।
दिल्ली-देहरादनू हाईवे का एक बड़ा हिस्सा जनपद से होकर गुजरता है। इसमें खतौली के भंगेला चेकपोस्ट से लेकर पुरकाजी के निकट के गांव भूराहेड़ी तक जनपद की सीमा है। अब मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर प्रवेश द्वार बनवाने जा रहा है। यह प्रवेश द्वार प्रदेश और जिले की संस्कृति को भी इंगित करता हुआ दिखाई देगा। मंडलायुक्त सहारनपुर ने इस प्रवेश द्वार की स्वीकृति दे दी है। विकास प्राधिकरण मानचित्र तैयार कराने की प्रक्रिया में लगा है। इस प्रवेश द्वार के माध्यम से प्रदेश और जनपद की झलक भी लोगों को दिखाई देगी। विशेष तौर पर इसका निर्माण कराया जाएगा।
जल्द शुरू हो जाएगा निर्माण
विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति का कहना है कि बोर्ड बैठक में प्रवेश द्वार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान हो गई है। एमडीए अब मानचित्र तैयार कराने के बाद इसका टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी करेगा। इस पर तेजी के साथ कार्य होगा। जल्द ही प्रवेश द्वार का निर्माण होता दिखाई देगा।