फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ पटरी मार्ग के निरीक्षण में मिली खामियां 

Tue, 10 Jul 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करती पालिका अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में एसडीएम अतुल कुमार ने गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिली, जिनके बारे में डीएम को लिखकर अपनी रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अभी से सतर्क हो गया है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार एसडीएम अतुल कुमार गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने देखा कि गंगनहर के रेलवे लाइन के लोहे के पुल के नीचे गहरा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें पानी भरा हुआ था। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इसके अलावा गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर अन्य कई खामियां मिली। उन्होंने इस संबंध में डीएम को लिखकर भेजा है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने ने कांवड़ियां जिन शिवालयों पर महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करते हैं। उन मंदिरों तक पहुंचे वाले मार्गों का भी निरीक्षण किया। साथ ही मंदिरों में पहुंचकर कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था के बारे में मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों से जानकारी ली। 

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने ईओ विकास सेन को साथ लेकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को टूटी सड़कों को ठीक कराने, सफाई की व्यवस्था आदि करने के निर्देश दिए। शिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक तक का निरीक्षण किया।

गाजावाली पुलिया के पास वैक्ट्रल मशीन से नाले की सफाई का कार्य कराया गया। नाले की टूटी दीवारों और टूटे डिवाइडर को ठीक कराने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर खराब पड़े हैंडपंप तुरंत ठीक कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मदीना चौक पर बंद पड़ी हाइमास्क लाइट चालू कराने के लिए कहा। रुड़की चुंगी से अस्पताल होते हुए सूजडू चुंगी तक का निरीक्षण किया गया। सड़क के दोनो साइड जमी घास को तत्काल कटवाने और नियमित सफाई रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। कांवड़ मार्गों की बेरीकेडिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें