फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ छुट्टियों के अनुभवों को साझा करने में बीता पहला दिन

विज्ञापन
शिक्षा सत्र की शुरुआत पर नगर के एसडी इंटर कालेज मे हवन यज्ञ में प्रतिभग करते विदयार्थी व शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
यज्ञ से हुआ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

55 प्रतिशत छात्र-छात्रा पहुंचे माध्यमिक विद्यालयों में पहले दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को एक शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 55 प्रतिशत की उपस्थिति रही। अधिकतर कॉलेजों में पहले दिन यज्ञ का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों का पहला दिन पढ़ाई के साथ छुट्टियों के अनुभवों को साझा करने में बीता।
एक माह की छुट्टी के बाद खुले इंटर कॉलेजों में पहले दिन छात्र-छात्राओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्रा तैयार होकर कॉलेज पहुंचे। एसडी इंटर कॉलेज में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हवन के साथ प्रधानाचार्य सोहन पाल सिंह ने की। आचार्य श्री डॉ महावीर सिंह सैनी ने कॉलेज के वातावरण की शुद्धीकरण के लिए मंत्रोच्चार से शैक्षिक सत्र की शुरुआत की। सभी अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं यज्ञ में प्रतिभाग किया। संजय सिंह, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, अशोक सैनी, विनेश त्यागी राहुल कुमार, यशपाल सिंह, डॉ राजबल सैनी, राहुल कुशवाहा आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में नए सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। गुरुकुल खेड़ी दूधाधारी की छात्राओं ने मंत्रोच्चार किया। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने वैदिक यज्ञ में भाग लिया। छात्र-छात्रा भी शामिल रहे। श्यामलाल बंसल, डॉ विजय कुमार टंडन, संजय अग्रवाल, वेदप्रकाश सिंघल, रविंद्र गौड़ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। शहर के अन्य स्कूलों में भी पहले दिन यज्ञ का आयोजन हुआ। डीआईओएस गजेंद्र कुमार का कहना है कि कॉलेज खुलने के पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 55 से 60 प्रतिशत तक रही। बच्चों में कॉलेज को लेकर उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

16 जून से संचालित हो रहे परिषदीय स्कूल
जिले के परिषदीय विद्यालय 16 जून से संचालित हो रहे हैं। सीबीएसई के अधिकांश विद्यालयों ने कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को 27 जून से बुला रखा है। कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को चार जुलाई से बुलाया हैं। माध्यमिक विद्यालय और मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज एक जुलाई से खुल गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें