फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
खतौली के गांव भैंसी में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन

खतौली। माल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा न मिलने से आक्रोशित किसानों ने भाकियू तोमर के बैनरतले गांव भैसी में रेलवे ट्रैक पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने सात सूत्री मांग पत्र एडीएम प्रशासन को सौंपा। आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
रेलवे द्वारा 26 गांव के किसानों की जमीन को माल कॉरिडोर बनाने के लिए अधिग्रहीत किया है। किसानों का आरोप है कि रेलवे भूमि का उचित मुआवजा नहीं दे रहा है। इसी को लेकर गांव टबीटा पर रेलवे का काम रुकवा दिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू तोमर के बैनर तले किसानों ने मुआवजे को लेकर गांव भैंसी में धरना, प्रदर्शन किया। रेलवे ट्रैक पर धरना दिए जाने के साथ ही किसानों ने पेट्रोल छिड़कने की भी चेतावनी प्रशासन को दी थी, इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहा। रेलवे ट्रैक के साथ रोड पर पुलिस बल लगाया गया। दमकल भी बुलाई गई। दोपहर में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने किसानों को बताया कि मामला न्यायालय में चल रहा है।
दो दिनों रेलव का प्रतिनिधि मंडल आएगा। निष्पक्षता के लिए मेरठ की टीम को भी बुलाया गया है। एडीएम के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर, जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणवीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत, अजयपाल, जितेंद्र, मांगेराम, विकास, क्षणपाल, अमित, राहुल, ब्रजवीर, मोनू, पप्पू, सतपाल, जयपाल किसान उपस्थित रहे। भोपा, सिकेड़ा, मंसूरपुर, रतनपुरी, जानसठ की पुलिस टीम के साथ-साथ पीएससी के जवान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी भूल गए
किसानों ने ग्राम भैंसी में धरना प्रदर्शन किया। धरने पर किसान एक साथ बैठ गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान ही नहीं रहा। लोग एक दूसरे के काफी नजदीक बैठे रहे। कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया। जबकि कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें