फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों का माल
विज्ञापन

सिखेड़ा। क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। शुक्रवार रात चोरों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित एक घर में घुसकर सवा लाख नकद व कई तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। सुबह के समय परिजनों को घटना की जानकारी मिली। सूचना देने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सिखेड़ा में रहने वाले किसान प्रवीण कुमार शुक्रवार रात में अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। उनके मकान में ऊपरी हिस्से में बना एक कमरा बंद रहता है। रात में चोर मकान में जा घुसे। बंद कमरे का ताला तोड़ कर वहां अलमारी में रखे तीन जोड़ी कुंडल, एक सोने की चेन, दो हाथ के कड़े और लगभग सवा लाख रुपया चोरी कर लिया गया। सुबह के समय परिजन सोकर उठे तो उन्होंने बंद कमरे का दरवाजा खुला मिला। देखने पर पाया कि अलमारी से जेवर व नकदी चोरी कर ली थी। प्रवीण कुमार ने बताया कि चोर दूसरे गेट का ताला तोड़कर रैलिंग के रास्ते फरार हो गए। दो दिन पहले भी चोर दो दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें