फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हर-हर महादेव की गूंज...खूब दौड़े डाक कांवड़िये

विज्ञापन
अंतिम परीक्षा : कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन भारी बरसात के ​शिव चौक पर जलभराव हो गया। कांवड़ियों - फोटो : credit
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोमवार को सड़कों पर डाक कावंड़ियों की भागमभाग रही। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर दौड़ लगाई। पुलिस दिनभर यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। बड़े वाहन वाली कांवड़ को बाईपास से निकालाा गया।
विज्ञापन

हरिद्वार से दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद व अन्य दूरस्थ स्थानों के डाक कांवड़िया जिले से होते हुए गुजरे। रविवार रात से ही डाक कांवड़ियों के जत्थे जिले में प्रवेश करने लगे थे। प्रशासन ने डाक कांवड़ियों के बड़े वाहनों के मुजफ्फरनगर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था।
पुलिस अधिकारी रविवार देर रात से रामपुर तिराहा व पानीपत-खटीमा हाईवे पर इंतजाम करते नजर आए। बड़े वाहन पानीपत खटीमा हाईवे, पीनना बाइपास व रामपुर तिराहा से गुजरे। पिकअप व दुपहिया वाहनों पर सवार होकर कांवड़िया शिव चौक की परिक्रमा के लिए शहर में पहुंचे और बाद में अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


बरसात थमी, कांवड़ियां बढ़े...लग गया जाम
मुजफ्फरनगर। सोमवार को दिन निकलने पर डाक कांवड़ियों संख्या बढ़ने लगी। कांवड़ियों की अधिक संख्या के कारण पुलिस को व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। बारिश थमने के बाद शिव चौक पर दोपहर तक जाम लगा रहा। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि डाक कांवड़ के सभी वाहन हाईवे से गुजरे है। कुछ छोटे वाहन शहर के अंदर से गए।

14 हुए भर्ती, उपचार देकर 13 को दी छुट्टी
मुजफ्फरनगर। पांच से 11 अगस्त तक 140 कांवड़ियों को भर्ती किया गया। 11 अगस्त को दिल्ली निवासी पवन, चेतन, अजीत, पानीपत निवासी विक्की, धीर, नवीन, मनीष, होडल पलवल निवासी चिराग सहित 14 कांवड़ियों को भर्ती किया गया। डॉक्टर उमंग सिंघल ने बताया कि विकास, मंजू, राजेश, विवेक, पवन सहित 13 कांवड़ियों को उपचार के लिए छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

डाक कांवड़ियों का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा हाईवे
खतौली। कांवड़ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। सोमवार को नेशनल हाईवे पर डाक कांवड़ियों का भारी सैलाब उमड़ा, जिससे मार्ग भगवामय हो गया। बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर तेजी से दौड़ते रहे। उनके साथ चल रहे वाहनों और जत्थों से पूरा मार्ग बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। गाड़ियों पर लगे डीजे पर धार्मिक गाने भी बजते रहे। यह भीड़ नेशनल हाईवे तक ही सीमित नहीं थी। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग और जीटी मार्ग पर भी दिनभर शिवभक्तों का आवागमन जारी रहा। बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना। पुलिसकर्मी दिनभर हाईवे और प्रमुख मार्गों पर मुस्तैद रहे। पुलिस ने भैंसी कट, सठेड़ी कट और भंगेला कट पर यातायात नियंत्रित कर जत्थों को सुरक्षित निकलवाया।

अंतिम परीक्षा : कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन भारी बरसात के शिव चौक पर जलभराव हो गया। कांवड़ियों - फोटो : credit

अंतिम परीक्षा : कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन भारी बरसात के शिव चौक पर जलभराव हो गया। कांवड़ियों - फोटो : credit

अंतिम परीक्षा : कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन भारी बरसात के शिव चौक पर जलभराव हो गया। कांवड़ियों - फोटो : credit

अंतिम परीक्षा : कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन भारी बरसात के शिव चौक पर जलभराव हो गया। कांवड़ियों - फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें