फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल की कमाई का होगा ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर दो पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल के दौरान पालिका की कमाई का ऑडिट कराया जाएगा। सहारनपुर से पहुंची लेखा परीक्षक टीम ने ईओ से दोनों चेयरमैन के कार्यकाल के समय का आय का रिकार्ड मांगा। रिकार्ड उपलब्ध कराने के लिए ईओ ने लेखा परीक्षक टीम से 15 दिन का समय मांगा है। रिकार्ड के आधार पर ऑडिट किया जाएगा।
शासन को गई कई शिकायतों के मद्देनजर नगर पालिका की आय का विशेष ऑडिट होने जा रहा है। इस बार दो पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल और अंजू अग्रवाल के कार्यकाल में पालिका को विभिन्न मदों में होने वाली आय के तमाम रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे। इसके लिए एडी लेखा सहारनपुर के आदेश पर गठित दो सदस्यीय विशेष टीम ने बृहस्पतिवार को पालिका पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने उन्हें शासन के आदेशों की जानकारी दी और इस विशेष ऑडिट के लिए उनसे संबंधित विभागों से आय के सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा है। यह टीम वित्तीय वर्ष 2014, 2015 के साथ ही वित्तीय वर्ष 2017 से 2022 तक पालिका की ओर से गृहकर, जलकर, जल मूल्य, पार्किंग, अन्य ठेकों, संपत्ति हस्तांतरण, संपत्ति किराया सहित अन्य मदों में की गई आय का ऑडिट करने का काम करेगी।
विज्ञापन

बताया गया कि टीम की ओर से लोकायुक्त को हुई शिकायत में पालिका के कई लिपिकों की भी ऑडिट जांच करेंगी। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि एडी लेखा सहारनपुर से दो सदस्यीय टीम को पालिका में विशेष ऑडिट के लिए नामित किया गया है। टीम के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और संबंधित वित्तीय वर्षों में पालिका की ओर से अर्जित की गई आय के रिकॉर्ड मांगे हैं। इसके लिए कर निर्धारण अधिकारी को आदेशित कर दिया गया है कि टीम को वह करीब 15 दिन के भीतर संबंधित वर्षों की आय से जुड़े दस्तावेज और पत्रावलियां उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें