संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम पीआर त्रिपाठी ने दोपहर में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। विकास कार्याें के बारे में जानकारी ली। एक घंटे तक निरीक्षण के बाद डीआरएम विशेष ट्रेन से सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। व्यापारी नेता संजय मित्तल ने उन्हें ज्ञापन दिया।
रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की लागत से विकास कार्य चल रहे है। यहां पर दिव्यांग लोगों के लिए लिफ्ट के साथ ही यात्रियों की अन्य सुविधा के लिए कार्य कराए जा रहे है। सोमवार दोपहर में डीआरएम इंजीनियर टीम व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष ट्रेन से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। विकास कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार से स्टेशन के विकास कार्याें व अन्य जानकारी ली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने रेलवे स्टेशन से नई मंडी से शहर में उतरने वाला पुल बनवाने की मांग करते हुए डीआरएम को ज्ञापन सौंपा।
डीआरएम ने बताया कि विकास कार्याें को जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए है। उन्हें जो कमी दिखाई दी उसे पूरा करने के निर्देश दिए है।