फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

373 करोड़ में जिले के विकास को लगेंगे पंख 

Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास रंग लाए हैं। केंद्र सरकार से जिले में विद्युत परियोजनाओं के लिए 373 करोड़ 56 लाख का बजट आवंटित हुआ है। इस बजट से 18 नए बिजलीघर बनेंगे, जबकि 13 बिजलीघरों की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के जर्जर तार और ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे, यह सभी कार्य दो सालों में पूरे किए जाने हैं। शनिवार को बालियान ने जिले के अधिकारियों की बैठकर लेकर धन का शत-प्रतिशत सदुपयोग करने पर जोर दिया।  

विकास भवन में जिले के अधिकारियों की बैठक में बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास के लिए विशेष ध्यान दे रही है। केंद्र ने विद्युत परियोजनाओं के लिए 373 करोड़ 56 लाख का बजट जारी कर दिया है। दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत जिले में अब कोई गांव और मजरा ऐसा नहीं रहना चाहिए, जिसका विद्युतीकरण न हुुआ हो।
विज्ञापन


इस योजना में केंद्र ने 265 करोड़ 86 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्घि और जर्जर तारों को बदलने के लिए 107 करोड़ 70 लाख स्वीकृत हुए हैं। डॉ बालियान ने कहा कि जिले के जो ब्लाक डार्क जोन में हैं और जल स्तर निरंतर नीचे जा रहा है, ऐसे ब्लाकों के लिए कार्ययोजना तैयार होनी चाहिए।

हिंडन नदी के निकट के गांवों के प्रदूषित पानी को पीने योग्य बनाने के लिए योजना बनाएं। गांवों में सरकारी हैंडपंपों पर लगे सबमर्सिबल को हटाने की व्यवस्था की जाए। जल निगम के अधिशासी अभियंता से कहा कि हैंडपंपों के साथ पेयजल का नमूना भी टेस्ट कराएं। कुछ गांवों में प्रदूषित पानी की शिकायत मिल रही हैं।

जिले के दतियाना, अलीपुर अटेरना, करौंदा महाजन, उत्तरी घटायन, चौरावाला, जौली, जड़ौदा, करवाड़ा, रतनपुरी, सठेड़ी, अटाली, हडौली, लच्छेड़ा, संभलहेड़ा, रामपुर रोड, जानसठ रोड, पुरकाजी देहात, ढिंढावली गांवों में नए बिजलीघर बनेंगे।

इसके अलावा 13 बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक अनिल कुमार,  विधायक नूरसलीम राना, सतर्कता समिति के सदस्य राजीव कुमार, अवनीश शर्मा, सीडीओ अंकित कुुमार सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें