फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिवाली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर जिले को 20 जोन 21 सेक्टर में बांटा

Sat, 18 Oct 2025 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवाली पर्व पर सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट हुई है। जिले को सुरक्षा के मद्देनजर 20 जोन 21 सेक्टर में बांटा है। सभी चौराहों पर पुलिस तैनात की है। एक विशेष पुलिस टीम बनाई है जो केवल नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर देखेगी। शातिर अपराधियों की निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन

बीस अक्तूबर को दिवाली पर्व मनाया जाएगा। इसी के चलते लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे है। इन लोगों के साथ कोई घटना न हो। शरारती तत्व भी किसी घटना को अंजाम न दे डाले। सभी बिंदुओं को सामने रखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जिला पुलिस को अलर्ट किया है।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जिले को सुरक्षा के मद्देनजर 20 जोन 21 सेक्टर में बांटा है। सभी सीओ व थाना प्रभारियों को भीड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त को कहा गया। बाजारों में छीन झपट व छेडछाड़ की घटनाओं के मद्देनजर सादा कपड़ों में महिला व पुरुष सिपाहियों को बाजारों में तैनात किया है।
विज्ञापन

नगर के सभी चौराहों पर भी पुलिस को तैनात किया है। इस बार एक पुलिस टीम विशेष तौर पर गठित की गई है जो पुलिस कंट्रोल रूम में बैठ कर नगर के चौराहों व बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखेेगी।  संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें