फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गणपति राखो मेरी लाज सुनकर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

Sun, 31 Aug 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित गणपति धाम में चल रहे गणेश महोत्सव में शनिवार को कीर्तन का आयोजन हुआ। गोलोक धाम कीर्तन मंडली ने मधुर भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। मंडली के कलाकर ने गणपति राखो मेरी लाज को सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

सुबह के समय भगवान गणेश की प्रतिमा का मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। समिति के पदाधिकारी भीमसेन कंसल ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन मंदिर परिसर में किया जा रहा है। रविवार को राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। एक सिंतबर को गणपति नृत्य नाटिका दिखाई जाएगी। भजन संध्या में अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाशचंद ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अंबरीश, विनोद, बिजेंद्र कुमार, विकास अग्रवाल आदि शामिल हुए।
वहीं, नई मंडी स्थित बड़ी धर्मशाला में श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति की ओर से मनाए जा रहे गणपति महोत्सव में दून पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष कपूर ने कहा कि माता पार्वती ने भगवान गणेश को अपने शरीर की दिव्य मिट्टी से उत्पन्न किया था।
विज्ञापन

उन्होंने उन्हें द्वारपाल बनाकर बाहर खड़ा किया और स्वयं स्नान के लिए चली गईं। उसी समय भगवान शिव वहां पधारे, लेकिन गणेश जी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। भगवान शिव क्रोधित हो गए और सिर धड़ से अलग कर दिया।
माता पार्वती की नाराजगी को शांत करने के लिए भगवान शिव ने गणेश जी को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में मीनू, रेणुपाल, गिरिराज माहेश्वरी, समिति के संस्थापक संजय कुमार गर्ग, अध्यक्ष रामपाल तायल, उपाध्यक्ष पंकज सिंघल,अंकित गर्ग, सचिव समकित जैन आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें