मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक सोरम गांव में बैठक के मुकदमे में अदालत में पेश हुए। 2013 में दंगे से पहले सोरम का झगड़ा खूब चर्चाओं में रहा था। सोरम गांव निवासी वाजिद ने 22 अगस्त 2013 को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका चाचा बाली पुत्र अल्ला राजी अपनी रिश्तेदारी से गांव में लौट रहा था। गांव के रास्ते पर ईंख के खेत से निकले गांव के ही युवकों ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया था।
आरोप लगाया था भाजपा नेता उमेश मलिक कुछ देर पहले ही भड़काऊ भाषण देकर गांव से गए थे। पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी थी, लेकिन इसके बाद अदालत ने आरोपियों को समन भेजकर तलब किया था।
बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुधीर बालियान, रामपाल,बिजेंद्र, नौराज न्यायालय में उपस्थित हुए। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। संवाद