फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो पशु व्यापारियों की मौत 

Fri, 27 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार के अंदर फंसी व्यापारियों की लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र में शामली-शाहपुर मार्ग पर नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार दो पशु व्यापारियों की मौत हो गई। दोनों पंजाब में पशु खरीदने के लिए जा रहे थे। रात में हुई दुर्घटना के बारे में पता नहीं चलने पर पूरी रात दोनों के शव मौके पर ही पड़े रहे।
विज्ञापन


सुबह लोगों को हादसे का पता चलने पर मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया। देर शाम दोनों के शव को दफनाया गया। परिजनों ने कोहराम मचा है।  

शाहपुर निवासी पशु व्यापारी इमरान (42) पुत्र दीबू अपने साथी बसीकलां निवासी अबरार (22) पुत्र भूरा के साथ पंजाब के बसीकलां में पशु खरीदने के लिए जा रहे थे। बुधवार रात करीब नौ बजे दोनों अपने घरों से चले थे। पिकअप को अबरार चला रहा था। शाहपुर-भौराकलां- तितावी मार्ग पर नदी पुल के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से वह खाई में एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


टकराने के बाद गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों उसी में फंस कर रह गए। न तो गाड़ी से बाहर आ पाए और न ही किसी को आवाज लगा पाए। पूरी रात दोनों गाड़ी में ही फंसे रहे और किसी समय उनकी मौत हो गई। सुबह आसपास के लोग वहां से गुजरे तो हादसे का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बाहर निकलवाए और गाड़ी को मौके से हटाया।

बड़ी मुश्किल से उनके शव गाड़ी से निकाले जा सके। कुछ ही देर में दोनों की शिनाख्त हो गई। मौत के सूचना पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम बसीकलां और शाहपुर पहुंचे दोनों के शव सुपुर्दे खाक कर दिए गए। दोनों जगहों पर गम का माहौल हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें