फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन

खतौली। जीटी रोड स्थित चर्च के सामने युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की जेब से सल्फास की पुड़िया बरामद होने से उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम नगर के चर्च के सामने एक युवक पड़ा था, जिसकी जेब से एक रेहड़ा चालक पर्स निकालने का प्रयास कर रहा था। युवक को नशेड़ी समझकर लोगों ने रेहड़ा चालक को धमकाकर भगा दिया। इसके बाद जब जमीन पर पड़े युवक को हिलाकर देखा गया, तो उसमें चेतना नहीं मिली। जिस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब से सल्फास की पुड़िया बरामद हुई, जिससे उसके द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की शनाख्त मोहल्ला गणेशपुरी निवासी संजीव उर्फ सोनू (35) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें