फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
सिविल लाइन थाने में प्रस्तावित तीन मंजिला भवन का चयनित स्थल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के बहुरेंगे दिन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बदहाल महत्वपूर्ण सिविल लाइंस थाने के भी दिन जल्द बहुरने की उम्मीद हैं। थाना परिसर में जल्द ही विवेचना सेल और 45 कमरों की तीन मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए चयनित प्रांगण की सफाई शुरू कर दी गई है।
शहर का महत्वपूर्ण थाना सिविल लाइंस काफी समय से बदहाल स्थिति में है। थाने की इमारत काफी पुरानी होने के साथ ही उसमें महज चार कक्ष ही हैं। इनमें से एक कंप्यूटर रूम, एक कार्यालय, एक डाक कार्यालय और एक थाना प्रभारी कक्ष के रूप में आरक्षित है। इमारत के ऊपरी चार कमरों में चंद पुलिसकर्मी रहते हैं। एसएसपी अभिषेक यादव व इंस्पेक्टर डीके त्यागी के प्रयासों के चलते अब जल्द ही इस थाना परिसर में चार कमरों का विवेचना सेल और 45 कमरों की तीन मंजिला बिल्डिंग के निर्माण को मंजूरी शासन से मिल गई है। 45 कमरों की तीन मंजिला इमारत को पुराने भवन के पीछे बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ...
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सिविल लाइंस थाने में विवेचना सेल और तीन मंजिला भवन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। तीन मंजिला भवन में थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए ही आरक्षित रहेगा, ताकि उनकी रहने की समस्या हल हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें