फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से दिन में भी कांपते रहे लोग, सूरज नहीं निकलने से दिनभर रही ठंड      

Wed, 18 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सर्दी में स्कूल से लौटते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को ठंड के कारण लोग दिनभर कांपते रहे। दिन में बादलों के छाए रहने से सूरज नहीं निकला। ठंडी हवाओं ने लोगों को जमा दिया है। शीतलहर के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। बाजार और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। अधिकतम तापमान इस मौसम का अब तक का सबसे कम रिकार्ड किया गया, जो 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

      
दो दिन दिन में अच्छी धूप निकलने के बाद मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर पलटा मार दिया। मंगलवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा रहा। दिन में आकाश में बादल छाए रहे। सूरज के दर्शन नहीं हो पाए। बादलों के छाए रहने और ठंडी हवा चलने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। शीतलहर के कारण लोग ठंड में दिन में भी कांपते रहे। ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों का ऑफिस में बैठना भी मुश्किल हो गया।

पैर ठंड से कांपते रहे। ठंड के चलते सरकारी कार्यालयों में आम आदमी नहीं दिखाई दिया। लोग दिन में जगह-जगह अलाव सेकते नजर आए। ठंड के चलते बाजारों की चहल पहल गायब मिली। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर अधिक भीड़ देखने को नहीं मिली। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अलग ही रहा। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबकते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान इस मौसम का अब तक का सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।      
विज्ञापन


कक्षा पांच तक के बच्चों की छुट्टी       
मुजफ्फरनगर। अधिक ठंड का देखते हुए डीएम डीके सिंह ने कक्षा पांच तक के सभी प्रकार के स्कूलों के बच्चों का दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए चंद्रकेश यादव के अनुसार 18 और 19 जनवरी को प्राथमिक, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई बोर्ड के कक्षा पांच तक के विद्यालय बंद रहेंगे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें