फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जानलेवा हमले के दोषियों को पांच-पांच साल की सजा

Wed, 20 Sep 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भौराकलां थाना क्षेत्र के गढ़ी नौआबाद गांव का 12 साल पुराना मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जानलेवा हमले के दो दोषियों को अदालत ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 की पीठासीन अधिकारी नेहा गर्ग ने फैसला सुनाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अरुण कुमार जावला ने बताया कि भौराकलां थाना क्षेत्र के गढ़ी नौआबाद गांव में 19 जनवरी 2011 को युवक कुलदीप पर छुरी से जानलेवा हमला किया गया था। घायल के भाई अमरीश कुमार ने गांव के ही अमित और विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 की पीठासीन अधिकारी नेहा गर्ग ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दोनों दोषियों को धारा 307 में पांच-पांच साल की सजा और 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में आठ गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें