फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के बैग के चक्कर में टिफिन का थैला लेकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैश के बैग के चक्कर में टिफिन का थैला लेकर भागे बदमाश
विज्ञापन

छपार। बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट करने को डॉक्टर एवं उसके व्यापारी पुत्र से लूट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने डाक्टर को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। कैश के चक्कर में बदमाश टिफिन का थैला लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला द्वारकापुरी निवासी डा. ब्रजमोहन ने छपार में अपना क्लीनिक खोल रखा है। उनका पुत्र संदीप ने भी छपार में ही किराना की थोक की दुकान कर रखी है। प्रतिदिन पिता और पुत्र बाइक पर अपने घर से छपार जाते हैं और देर शाम को वापस लौटते हैं। शनिवार को पिता और पुत्र दोनों बाइक पर छपार से अपने घर लौट रहे थे। नेशनल हाइवे पर दो बाइकों पर छह बदमाशों ने इनका पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में बदमाशों ने इनसे बाइक रोकने को कहा, जिस पर संदीप ने बाइक नहीं रोकी। बिजोपुरा तिराहे पर बदमाशों ने पास पहुंचकर लात मारकर पिता एवं पुत्र को सड़क पर गिरा दिया। बदमाशों ने दोनों को घेरा लिया, विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर डा. ब्रजमोहन को लहूलुहान कर दिया। बदमाश कैश लूटने के चक्कर में इनसे खाने के टिफिन का थैला छीनकर फरार हो गए। पिता एवं पुत्र का कैश लुटने से बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें