फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, तमंचा व कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, तमंचा व कारतूस बरामद
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने ट्रैक्टर लूट के मामले में जेल से जमानत पर छूटे बदमाश को फिर पुलिस ने मुठभेड़ में तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 12 नवंबर की रात को कुछ बदमाशों ने गांव समौली निवासी राजकुमार पुत्र हुकमचंद से शुगर मिल में गन्ना लेकर जाते समय ट्रैक्टर लूट लिया था। बदमाश चालक राजकुमार को नलकूप में बंद करके फरार हो गए थे। पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों आबिद पुत्र फतेह मोहम्मद, निवासी बझेड़ा जिला हापुड़, मुजफ्फर पुत्र यामीन और फिरोज निवासी खिवाई थाना सरुरपुर मेरठ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके अलावा गत सात दिसंबर को पुलिस ने एक अन्य बदमाश जावेद पुत्र यामीन निवासी भनवाड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अशरफ उर्फ काला पुत्र शौकीन निवासी भनवाड़ा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। बदमाश अशरफ जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आ गया था। रविवार देर रात उपनिरीक्षक जोगेंद्रपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश मंडावली खादर मोड़ के पास लूट की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर वहां खड़े एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और वहां से भागने लगा। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम अशरफ उर्फ काला पुत्र शौकीन निवासी भनवाड़ा बताया। पुलिस को तलाशी के दौरान बदमाश अशरफ के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश अशरफ को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें