फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वार्ड 42 के नतीजों पर आज आ सकता है अदालत का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और रालोद के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर के बीच वार्ड 42 के सदस्य पद के नतीजों को लेकर चल रहे प्रकरण की सुनवाई पूरी हो गई। बृहस्पतिवार को फैसला आने की संभावना है। फैसले पर लोगों की निगाह टिकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित डॉ. वीरपाल निर्वाल विजयी घोषित किए गए थे। उनकी जीत को प्रभात तोमर ने अदालत में चुनौती दी थी। तोमर का आरोप है कि पहले दिन उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया था, लेकिन अगले दिन निरस्त मतों में गड़बड़ी कर डॉ. वीरपाल निर्वाल को विजेता घोषित कर दिया गया था। चर्चित मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-एक में चल रहा है। बृहस्पतिवार को फैसला आने की संभावना है।
इस तरह घोषित किए गए थे परिणाम : जिला पंचायत के पहले दिन घोषित नतीजों में रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर को 7128 वोट मिले थे जबकि भाजपा के डॉ. वीरपाल निर्वाल को 6989 वोट मिले। नतीजों के विरोध में भाजपा नेताओं ने हंगामा किया। अगले दिन पुनर्मतगणना कराई गई। दूसरे दिन निर्वाल को 7236 और तोमर को 7177 मत दर्शाए गए। निर्वाल को विजेता घोषित कर दिया गया। बाद में वह भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष भी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें