फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर मैक-डी रेस्टारेंटर के पास ट्रक ने मोपेड सवार दंपती को टक्कर मार कर कुचल दिया। हादसे में पहले पत्नी और बाद में पति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। दंपती मेरठ के सरधना कस्बे से अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दंपती के पुत्र की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर यह हादसा शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। मेरठ जिले के कसबा सरधना निवासी 50 वर्षीय दयानंद अपनी पत्नी विमलेश को लेकर मोपेड से मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र के गांव अलमासपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में जब वे मैक-डी रेस्टोरेंट के पास पहुंचे, तो तभी पीछे से आए ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान विमलेश की मेडिकल में मौत हो गई। दयानंद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपती के पुत्र बृजेश ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें